मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Greenland Golden Dome Dispute: Trump Warns Canada Over China
Last Modified: वॉशिंगटन , शनिवार, 24 जनवरी 2026 (08:35 IST)

ग्रीनलैंड गोल्डन डोम विवाद: ट्रंप की कनाडा को चेतावनी, साल भर में चीन कर लेगा कब्जा

trump
Trump Warns Canada : ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली को लेकर अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कनाडा ने अमेरिका समर्थित सुरक्षा योजनाओं का विरोध जारी रखा और चीन के करीब जाता रहा, तो चीन एक साल के भीतर ही उसे निगल जाएगा। ALSO READ: ट्रंप से ज्यादा मोदी और जिनपिंग ताकतवर क्यों? अमेरिकी एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा
 
बताया जा रहा है कि कनाडा को अमेरिका का 51 राज्य बनाने का सपना देख रहे ट्रंप कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर दिए भाषण से खासे नाराज हैं। ट्रंप ने कहना है कि उनका उत्तरी पड़ोसी देश अमेरिका समर्थित सुरक्षा के बजाय चीन के साथ संबंधों को गहरा करने में जुटा है।
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ग्रीनलैंड के ऊपर ‘गोल्डन डोम’ बनाने से कनाडा को भी सुरक्षा मिलती, लेकिन उसने इसके खिलाफ रुख अपनाया। ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा ने इसके बजाय चीन के साथ कारोबार को तरजीह दी है, जो भविष्य में उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
ग्रीनलैंड विवाद पर डेनमार्क का साथ ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को खरीदने की जिद और यूरोपीय देशों पर दबाव बनाने के बीच, कार्नी ने घोषणा की थी कि कनाडा मजबूती से डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ खड़ा है। उन्होंने आर्कटिक क्षेत्र में कनाडा की सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का भी ऐलान किया। ALSO READ: अमेरिका का सबसे खौफनाक जंगी बेड़ा पहुंचा ईरान के करीब, क्या ईरान में तबाही मचाएगा अमेरिका?
 
उन्होंने आरोप लगाया था कि अब महाशक्तियां व्यापार और टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि टैरिफ को दबाव के रूप में और सप्लाई चेन को कमजोरी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
Gantantra Diwas 2026: गणतंत्र दिवस पर सेना के शौर्य पर निबंध