Daily Horoscope
✕

Tokyo Olympics: ओलंपिक के डेब्यू मैच में प्रणीत को मिली हार, मीशा जिल्बरमैन ने सीधे सेटों में हराया

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (11:47 IST)
टोक्यो: भारत के बी साइ प्रणीत ओलंपिक में पदार्पण करने के साथ पुरूष एकल वर्ग के पहले ही मैच में इस्राइल के निचली रैंकिंग वाले मीशा जिल्बरमैन से सीधे गेम में हार गए।

विश्व चैम्पियनशिप 2019 के कांस्य पदक विजेता और 15वीं रैंकिंग वाले प्रणीत को 47वीं रैंकिंग वाले मीशा ने 41 मिनट तक चले मुकाबले में 21 -17, 21-15 से हराया।

प्रणीत का सामना अब दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी नीदरलैंड के मार्क काजोउ से होगा।

पहले गेम में प्रणीत ने 8 . 4 की बढत बना ली थी लेकिन जिल्बरमैन ने पांच अंक सीधे लेकर पासा पलट दिया। प्रणीत ने कई सहज गलतियां भी की। जिल्बरमैन ने 15-13 की बढ़त बना ली जो जल्दी ही 19-14 की हो गई। इसके बाद प्रणीत वापसी नहीं कर पाये।

रेलियों में भी प्रणीत उनसे काफी पीछे रहे और रफ्तार का सामना भी नहीं कर पाये।

जिल्बरमैन ने आठ मैच प्वाइंट के साथ स्मैश लगाकर पहला मैच जीत लिया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख