sawan somwar

वो दिल ही क्या...

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2012 (13:08 IST)
ND

वो दिल ही क्या तेरे मिलने की जो दुआ न करे
मैं तुझको भूल के जिंदा रहूं खुदा न करे।

जब भी चाहें इक नई सूरत बना लेते हैं लोग
एक चेहरे पर कई चेहरे सजा लेते हैं लोग।

- कतील शिफाई

कतील शिफाई ने रूमानी शायरी में बहुत काम किया है। सरलता से दिलों में पैठना उनकी शायरी की सुंदरता है। वे कठिन भाषा कतई इस्तेमाल नहीं करते। दूसरा शेर फिल्म दाग' के एक गीत में तोड़-मरोड़कर इस्तेमाल किया गया था (जब भी जी चाहे नई दुनिया बसा लेते हैं लोग, एक चेहरे पे कई चेहरे लगा लेते हैं लोग)। फिल्मवालों ने ऐसा जुल्म बहुत से शायरों पर किया है कि उनकी चीजें या तो जस की तस इस्तेमाल कर लीं, या उनमें मामूली हेरफेर करके काम में ले लीं, परंतु कहीं उनका नाम तक देने की तकलीफ नहीं की।

- शमशेर
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क