शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

सहारा वन पर गणेश लीला

सहारा वन पर गणेश लीला -
भगवान गणेश पर पहले भी कुछ चैनलों ने धारावाहिक दिखाए हैं, अब एक और नया धारावाहिक श्रीगणेश पर सहारा वन पर 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसमें गणेश की लीलाओं को दर्शाया जाएगा। वेदों और पुराणों का अध्ययन कर इस धारावाहिक का निर्माण किया गया है।

गणेश चतुर्थी निकट है, इसलिए इसका प्रसारण शुरू किया जा रहा है। निर्माताओं का मानना है कि दस दिनी गणेशोत्सव होने के कारण इस धारावाहिक की लोकप्रियता बढ़ेगी।