शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Mia Khalifa, Bigg Boss9, Salman Khan
Written By
Last Modified: बुधवार, 16 सितम्बर 2015 (17:28 IST)

मिआ खलीफा ने ‘बिग बॉस’ में आने की अटकलों को किया खारिज

मिआ खलीफा ने ‘बिग बॉस’ में आने की अटकलों को किया खारिज - Mia Khalifa, Bigg Boss9, Salman Khan
अमेरिकी वयस्क फिल्मों की स्टार मिया खलीफा ने बिग बॉस में आने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उनका भारत में काम करने का कोई इरादा नहीं है। 22 वर्षीय खलीफा ने ट्विटर के जरिए शो के नौवें सीजन में आने की सारी अफवाहों पर विराम लगाया।
खलीफा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं यह साफ करना चाहती हूं कि मेरा भारत आने का कोई इरादा नहीं है। जो लोग ये दावा कर रहे हैं कि मैंने ‘बिग बॉस’ में आने की दिलचस्पी दिखाई है, उन्हें निश्चित तौर पर निकाल दिया जाना चाहिए।’’ इससे पहले एक्टर-निर्माता उदय चोपड़ा भी शो में शिरकत करने की खबरों को खारिज कर चुके हैं।
 
‘बिग बॉस’ के इस सीजन को भी सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करते दिखेंगे। वह छठी बार इस शो का हिस्सा बनेंगे। ‘बिग बॉस’ की इस बार की थीम ‘डबल ट्रबल’ है।(भाषा)