sundarkand

बच्चों के शो ही जज करना चाहते हैं अनुराग बसु

Updated: सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (00:15 IST)
बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग बसु का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि वह वयस्कों वाले रियलिटी शो जज कर पाएंगे क्योंकि उनमें बच्चों की तरह ईमानदारी और निश्छलता नहीं होती।
         
अनुराग बसु बच्चों के शो 'सुपर डांसर' और 'सबसे बड़ा ड्रामेबाज' जज कर चुके हैं और अब वे 'सुपर डांसर-चैप्टर 2′ जज कर रहे हैं। शो में चार से 13 साल तक की उम्र के बच्चे नजर आएंगे। अनुराग बसु से जब पूछा गया कि उन्हें छोटे प्रतिभावान बच्चों को ही जज करना क्यों पसंद है तो उन्होंने बताया, शो में हम उनके प्रदर्शन को जज करते समय उनकी आलोचना नहीं कर रहे। हम बस उनकी प्रतिभा का सही दिशा में मार्गदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा यह मेरे लिए बहुत आनंददायक है। मुझे इन बच्चों से प्यार है क्योंकि वे निश्छल और ईमानदार हैं, न कि बड़ों की तरह..जो रिएलिटी शो में भाग लेते हैं और आपका दिल जीतने के लिए होशियारी से काम लेते हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि कौन सही है या गलत है, लेकिन मैं वयस्कों का रिएलिटी शो जज नहीं कर पाऊंगा...इन बच्चों के साथ समय बिताना आनंददायक है।
 
अनुराग बसु ने बताया कि डांस रिएलिटी शो में बच्चों के साथ जुड़ने से उन्हें नृत्य और बच्चों की कहानी कहने की शैली से बेहद लगाव हो गया और उन्होंने इसे अपनी फिल्मों 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' में दर्शाया है। (वार्ता)

Show comments

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- घर में कितने भी स्टार आएं, असली रॉकस्टार तो एक ही है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख