Daily Horoscope
✕

बिग बॉस को लेकर सलमान का बड़ा बयान

Updated: रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (18:25 IST)
सलमान खान एक बार फिर रिएलिटी शो 'बिग बॉस’की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। एक ऐसा कार्यक्रम जो अक्सर विवाद पैदा करता है और सलमान का कहना है कि जो लोग इस मंच पर खराब तरीके से व्यवहार करते हैं उन्हें बाद में बमुश्किल ही काम मिल पाता है।
 
सलमान ने कई बार कार्यक्रम के दौरान अपना आपा खोया है। उनका मानना है कि हस्तियों पर घर के अंदर गरिमा बनाए रखने की कुछ निश्चित जिम्मेदारियां होती हैं। सलमान ने कहा कि जब आप एक हस्ती बन जाते हैं , तो आप पर कुछ जिम्मेदारियां आ जाती हैं। इसलिए आप नीचे नहीं गिर सकते हैं। अगर आप एक हस्ती होने पर आम आदमी से (खराब तरीके से) पेश आएंगे तो लोग कहेंगे, “देखो उसे, वह अच्छा व्यक्ति नहीं है।’
 
अगर एक आम आदमी बड़ी हस्ती के साथ वही करे, तो लोग उसे भी देखना पसंद नहीं करते। अगर यह सब मनोरंजन और खेल है, तब ठीक है, लेकिन आपको अपनी छवि का भी ध्यान रखना होता है। सलमान ने कहा कि वे जानते हैं कि कुछ लोग अपने करियर को सुधारने के लिए कार्यक्रम में आते हैं, लेकिन जो लोग घर के अंदर उम्दा प्रदर्शन करते हैं वही आगे तक जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि 'ज्यादातर लोग जिन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में ठीक से व्यवहार नहीं किया, उन्हें कोई भी काम नहीं मिला। लेकिन जिन लोगों ने गंभीरता, गरिमा और संतुलन का प्रदर्शन किया है, उन्हें हमेशा से काम मिला है। पिछले साल, सलमान ने कई नियमों को तोड़ने वाले प्रतिभागी स्वामी ओम को घर से बाहर निकाल दिया था और अभिनेता ने कहा कि प्रतिभागियों को चुनने में वह कभी हस्तक्षेप नहीं करते, केवल मुसीबत के वक्त ही वह इसमें अपनी राय रखते हैं। 'बिग बॉस' आज से कलर्स पर प्रदर्शित होगा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख