sawan somwar

अकबर-बीरबल अब छोटे परदे पर

कीकू बनेंगे अकबर और विशाल बनेंगे बीरबल

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (14:40 IST)

हल्के-फुल्के मनोरंजक कार्यक्रम पेश करने वाला चैनल 'बिग मैजिक' अब 'हर मुश्किल का हल- अकबर बीरबल' लेकर आ रहा है। 28 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इस शो में कीकू शारदा, डेलनाज ईरानी, विशाल कोटिअल और कीश्वर मर्चेंट जैसे कलाकार नजर आएंगे।

PR


कीकू इस शो के बारे में बताते हैं 'हम सभी अकबर-बीरबल की कहानी सुन बड़े हुए हैं। यह मेरा बचपन से पसंदीदा चरित्र रहा है। नैतिक संदेश के साथ हम इसकी कहानी को दिल को छू लेने वाले तथा मजेदार तरीके से पेश करेंगे। मैं आशा करता हूं कि दर्शक इस शो का वैसे ही आनंद लेंगे जैसे वे इसके दोनों मशहूर चरित्रों के किस्सों को सुनकर और पढ़ कर लेते आए हैं।'

अकबर और बीरबल के किस्से समय की सीमा से परे जाकर हर पीढ़ी को पसंद आते हैं। चतुराई और सीख देती ये कहानियां प्रत्येक भारतीय बच्चे के जीवन का हिस्सा रही हैं। इन कहानियों से मिलने वाली सीख आज के समय में प्रासंगिक है।

मीनाक्षी सागर द्वारा निर्मित इस शो में कीकु शारदा बादशाह अकबर की भूमिका में दिखाई देंगे जबकि डेलनाज उनकी बेगम जोधा का रोल अदा करेंगी। विशाल कोटिअल को बीरबल की भूमिका सौंपी गई है जबकि कीश्वर मर्चेंट को बीरबल के प्यार में पागल एक वेश्या की भूमिका दी गई है।

PR


डेलनाज ईरानी कहती हैं 'मैं कई वर्षों से हास्य शो का भाग रही हूं, लेकिन जब मुझे रानी साहिबा का रोल ऑफर किया गया तो मैं इसे मना नहीं कर सकीं। टीम इस शो के लिए मेरे चरित्र को निखारने पर बहुत समय खर्च कर चुकी है और मुझे यह विश्वास है कि दर्शक मेरे इस नए अवतार को पसंद करेंगे। मैं एक रानी की भूमिका को अभिनीत कर रही हूं इसलिए मुझे अपनी चाल-ढाल तथा अदा को उस जैसा बनाना जरूरी है। इस रोल के माध्यम से मैं अपने आप को एक रानी की तरह महसूस कर रही हूं।

बिग मैजिक पर 28 अप्रैल से रात 9 बजे 'हर मुश्किल का हल- अकबर बीरबल' देखा जा सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
Show comments

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता तो बचा बवाल, 'श्री रामायण कथा' का टीजर देख भड़के यूजर्स

राज कुंद्रा ने बयां किया आर्थर रोड जेल का खौफनाक मंजर, शिल्पा शेट्टी से तलाक की अफवाहों के बीच आ गए थे खुदकुशी के ख्याल

'रेबेल किड' अपूर्वा मुखीजा ने छोड़ा भारत, न्यूयॉर्क में शुरू की नई जिंदगी, बोलीं- कैंसल कल्चर से थक चुकी हूं

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान तय: जानें 26 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म के क्रेज की 5 बड़ी वजहें

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका