ganesh chaturthi
✕

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी सूची जारी

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (17:32 IST)
हैदराबाद। कांग्रेस हाई कमान से हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची शनिवार को जारी कर दी। 
 
कांग्रेस ने 119 सीटों वाली विधानसभा में से 94 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जिसमें से अब तक 88 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। कांग्रेस ने 25 सीटें अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी हैं। इनमें तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के लिए 14, तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के लिए आठ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए तीन सीटें हैं। 
 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के शेष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। तीसरी सूची में जनगांव सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी लक्ष्मैया के टिकट आवंटन पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। लक्ष्मैया अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहल के बाद कोदानदरम ने लक्ष्मैया के समर्थन में जनगांव सीट छोड़ दी थी। कांग्रेस की तीसरी सूची में तीन मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख