Hanuman Chalisa
✕

शिवराज का चुनावी वादा, 12वीं में 75% से ज्यादा लाओ, मिलेगी स्कूटी

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (17:45 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 15 साल से सत्तारुढ़ भाजपा ने शनिवार को समृद्ध मध्यप्रदेश दृष्टिपत्र (घोषणापत्र) जारी किया। 
 
दृष्टिपत्र में महिलाओं और बालिकाओं पर केन्द्रित हिस्से को अलग से 'नारी शक्ति संकल्पपत्र' के तौर पर पेश किया गया है। शिवराज के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरी भाजपा ने वादा किया कि बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने पर कॉलेज जाने वाली छात्राओं को दो पहिया वाहन (स्कूटी) प्रदान करने की योजना शुरू की जाएगी। 
 
भाजपा ने ‘एक हाथ एक काज योजना’ के तहत प्रदेश के हर घर से एक बेरोजगार व्यक्ति को उनकी क्षमता और कौशल के अनुसार सम्मानजनक सरोकार कार्य से जोड़कर उनकी आय सुनिश्चित करने का वादा भी किया है।
 
इसके साथ ही भाजपा ने अनुमोदित निवेश परियोजनाओं से संबंधित शिकायत निवारण के लिए 72 घंटों के आश्वासित प्रतिक्रिया समय के साथ एक डिजिटल ‘मुख्यमंत्री हॉटलाइन’ की स्थापना करने की बात कही है। प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपए का निवेश लाने का वादा किया गया है।
 
इसमें भोपाल-इन्दौर, चंबल एक्सप्रेस वे तथा नर्मदा एक्सप्रेस वे बनाने तथा अटल समृद्धि माला नामक एक व्यापक संपर्क योजना शुरू करने का वादा किया गया है। कटनी- जबलपुर और ग्वालियर दतिया भिंड में डिफेंस प्रोडक्शन क्लस्टर का विकास किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख