Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 65 उम्मीवारों की पहली सूची जारी

मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (00:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने 7 दिसम्बर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों वाली अपनी पहली सूची सोमवार रात में जारी की। इसके अनुसार प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन. उत्तम कुमार रेड्डी हुजुरनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
 
 
सूची कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक लंबी बैठक के बाद जारी की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता मौजूद थे। कांग्रेस इस दक्षिणी राज्य में के. चंद्रशेखर राव नीत टीआरएस सरकार को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रही है। सूची सीईसी महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा देर रात जारी की गई।
 
कांग्रेस चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा के साथ विभिन्न सीटों पर एक चुनावी समझौते के लिए प्रयासरत है। तेदेपा केंद्र में सत्तारूढ़ राजग की एक सहयोगी पार्टी थी लेकिन आंध्रप्रदेश को केंद्र द्वारा विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने के मुद्दे पर गठबंधन से अलग हो गई थी।
 
नायडू अब विभिन्न विपक्षी नेताओं से मुलाकात करके भाजपा को हराने के लिए विभिन्न दलों वाले एक संयुक्त मोर्चे का हिस्सा बनने की अपील कर रहे हैं। 

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

अगला लेख