suvichar
✕

58290 मतों से जीते तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (20:58 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के. चन्द्रशेखर राव ने विधानसभा चुनाव में गजवेल सीट से 58000 से ज्यादा मतों से विजय हासिल कर ली है। विधानसभा के लिए 7 दिसंबर को हुए चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना हुई।


गजवेल सीट से राव के मुकाबले कांग्रेस ने वी. प्रताप रेड्डी और भारतीय जनता पार्टी ने अकुला विजय को मैदान में उतारा था। टीआरएस प्रमुख को 125444 मत मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार रेड्डी 67154 मत ही प्राप्त कर सकें। इस प्रकार वे 58290 मतों के बड़े अंतर से आसान जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

मुख्यमंत्री के पुत्र केटी रामाराव ने सिरसिल्ला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केके महेंद्र रेड्डी को 89009 मतों से और उनके भतीजे टी. हरीश राव ने सिड्डीपेट से तेलंगाना जन समिति उम्मीदवार भवानी मरिकांति को 118699 मतों से पराजित किया।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख