ganesh chaturthi

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्‍वामी बोले, ये नतीजे लोकसभा चुनाव के लिए संभावित संकेत

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (20:40 IST)
बेलगावी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कहा कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम 2019 के आम चुनावों के संभावित नतीजों की ओर संकेत करते हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में गहरा झटका लगा है, जहां पार्टी सत्ता में थी।


कुमारस्वामी ने कहा कि पांचों राज्यों में मतदाताओं ने धर्मनिरपेक्ष दल को समर्थन दिया है। उन्होंने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा कि उन ताकतों ने जो एक पार्टी के रूप में सत्ता हासिल करना चाहती थी और धर्मनिरपेक्ष दलों को दबाने की कोशिश की, उसे गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ा। 5 राज्यों के परिणामों ने धर्मनिरपेक्ष दलों को आगामी चुनाव लड़ने के लिए एक मंच बनाने का मौका दिया है।

उन्होंने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आए हैं जिसके वे हकदार थे। मैं दोनों नेताओं को बधाई देता हूं। यह समय आ गया है, जब गांधी और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों के नेताओं को एक छत के नीचे आकर सांप्रदायिक ताकतों को हराना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्दारमैया ने ट्वीट किया कि चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि लोगों ने अहंकारी भाजपा नेताओं का तिरस्कार किया और यह उचित समय है, जब सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक छत के नीचे सुशासन देने को लेकर एक ठोस विचारधारा के साथ आना चाहिए।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख