सम्बंधित जानकारी
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR का दावा, कांग्रेस सत्ता में आई तो बंद कर देगी कल्याणकारी योजनाएं
- Telangana Election : तेलंगाना के सीएम KCR ने चुनाव से पहले लोगों को किया आगाह
- तेलंगाना में इस बार दिखेगी बीआरएस और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर
- Telangana Election : तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
- Telangana Election : असदुद्दीन ओवैसी बोले- एक बार फिर सत्ता में लौटेंगे के. चंद्रशेखर राव...
जब तक मैं जिंदा हूं, तेलंगाना धर्मनिरपेक्ष बना रहेगा : केसीआर
Telangana Politics : भारत राष्ट्र समिति (BRS) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि जब तक वह जीवित हैं, राज्य शांतिप्रिय और धर्मनिरपेक्ष बना रहेगा। राव ने जुक्कल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीआरएस 'गंगा-जमुनी तहजीब' के सिद्धांतों का पालन करना जारी रखेगी, जिसके लिए तेलंगाना को देश में दूसरों के लिए एक उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है।
उन्होंने कहा, तेलंगाना एक शांतिप्रिय, धर्मनिरपेक्ष राज्य है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब तक केसीआर जीवित हैं, तेलंगाना एक शांतिप्रिय और धर्मनिरपेक्ष राज्य बना रहेगा।
राव ने कहा कि बीआरएस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है, चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो या ईसाई हो। बीआरएस अध्यक्ष ने कहा कि सबकी प्रगति ही तेलंगाना की प्रगति है।]
(भाषा) Edited By : Chetan Gour
(भाषा) Edited By : Chetan Gour
