गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Israeli military says drone launched from Yemen hits airport arrivals hall
Last Modified: तेल अवीव , रविवार, 7 सितम्बर 2025 (20:58 IST)

यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर किए ताबड़तोड़ ड्रोन हमले, हवाई अड्डे को बनाया निशाना

MQ9 reaper drone
यमन से हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए एक ड्रोन ने इजराइल के दक्षिणी शहर में हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जिसके कारण हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया और उड़ानें रोक दी गईं। इजराइल ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने कई ड्रोन दागे, जिनमें से अधिकतर को इजराइल के बाहर ही नष्ट कर दिया गया। एक ड्रोन इजराइल के दक्षिणी शहर इलैट के पास स्थित रमन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गिरा।
मई में, हूती विद्रोहियों की एक मिसाइल इजराइल के मुख्य हवाई अड्डे के पास गिरी, जिससे चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद कई विमानन कंपनियों ने महीनों तक इजराइल के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दीं। बाद में इजराइल ने यमन की राजधानी सना में मुख्य हवाई अड्डे को निशाना बनाकर बमबारी की। इजराइल की बचाव सेवा मैगेन डेविड एडोम के अनुसार, ड्रोन हमले में एक व्यक्ति ड्रोन के टुकड़ों से मामूली रूप से घायल हो गया।
 
रविवार को हुआ यह हमला, यमन की राजधानी सना पर इजराइल के हमले के दो हफ्ते बाद हुआ है। इस हमले में हूती सरकार के प्रधानमंत्री और उसके कई मंत्री मारे गए थे। प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी, ईरान समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ इजराइल-अमेरिका अभियान में मारे गए सबसे वरिष्ठ हूती अधिकारी थे।
हूती विद्रोहियों ने तब से लगभग हर दिन इजराइल पर मिसाइलें दागी हैं, जिनमें क्लस्टर बम भी शामिल हैं। हालांकि, उनमें से कुछ ही इजराइली हवाई क्षेत्र तक पहुंचीं या कोई नुकसान हुआ। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
बेंजामिन नेतन्याहू का दावा, 1 लाख लोगों ने गाजा सिटी को छोड़ा, इसराइली सेना ने दी थी यह चेतावनी