suvichar

भारत में 5 सितम्बर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस, लेकिन World Teachers Day की तारीख है 5 अक्टूबर

पूरी दुनिया में क्यों मनाया जाता है 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (17:07 IST)
World Teachers Day : भारत में हर साल की तरह इस साल भी शिक्षक दिवस का आयोजन 5 सितम्बर को किया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको इस दिवस से जुड़ा एक रोचक तथ्य बताने जा रहे है। वह यह है कि भारत में हर साल शिक्षक दिवस 5 सितंबर को आयोजित किया जाता है। वहीं, वर्ल्ड टीचर्स डे का आयोजन ठीक एक महीने बाद यानी कि 5 अक्टूबर को किया जाता है। इसके पीछे एक खास वजह है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आइए समझते हैं।

बात करें दुनिया से पहले देश में 5 सितंबर के दिन टीचर्स डे सेलिब्रेट करने की तो इसके पीछे की खास वजह यह है कि यह महान दार्शनिक, विद्वान और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रुप में मनाया जाता है।
वहीँ विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के शिक्षकों के सम्मान का दिन है। यूनेस्को की सिफारिश ने शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, आगे की शिक्षा, भर्ती, रोजगार और शिक्षण, सीखने की स्थितियों के मानकों के संबंध में मानक निर्धारित करने में मदद की।ALSO READ: Teachers Day Special: अभिनय की दुनिया के ये चेहरे पहले रह चुके थे टीचर

5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है World Teachers Day : कहा जाता है कि 1966 में राष्ट्र्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) व अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की बैठक हुई थी। जिसमें शिक्षकों के अधिकारों, दायित्वों आदि को लेकर गाइडलाइन बनाने की सिफारिश की गई थी। जिसके बाद 5 अक्टूबर 1994 को यूनेस्को ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की सिफारिश को मान्यता देते हुए विश्व शिक्षक दिवस मानाने की घोषणा की। इसी दिन यूनेस्को ने घोषणा की थी कि हमारे जीवन में शिक्षकों के योगदान का जश्न मनाने और सम्मान करने के लिए इस दिन को विश्व शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

अगला लेख