Hanuman Chalisa
✕

तालिबान का बड़ा बयान, 9/11 के हमलों में शामिल नहीं था ओसामा बिन लादेन

Updated: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (12:34 IST)
काबुल। तालिबान के तरजुमान जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि ओसामा बिन लादेन अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए 9/11 के हमलों का शामिल नहीं था। अफगानिस्तान में तालिबान में वापसी के साथ ही दुनियाभर में एक बार फिर कुख्‍यात आतंकी संगठन अलकायदा का खतरा बढ़ गया है।
 
एनबीसी से बात करते हुए इस तालिबानी नेता ने कहा कि जब लादेन अमेरिकियों के लिए मुसीबत बना, तो वह अफगानिस्तान में था। उसके खिलाफ हमले में शामिल होने का कोई सबूत नहीं था।
 
जबीहुल्लाह मुजाहिद से जब पूछा गया कि क्या तालिबान गारंटी दे सकता है कि अफगानिस्तान अल-कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों का फिर से मेजबान नहीं बनेगा, जिसने 9/11 के हमलों को अंजाम दिया? तो उसने कहा कि हमने कई बार कहा है कि अफगानिस्तान की धरती पर आतंकवाद को महफूज पनाह नहीं मिलेगी।
 
इस बीच ट्रंप प्रशासन में आंतकवाद रोधी मिशन के वरिष्ठ निदेशक रहे क्रिस कोस्टा का कहना है, अलकायदा को एक अवसर मिला है और वह इसका लाभ उठाने की कोशिश करेगा।
 
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अलकायदा ने तालिबान को बधाई दी है। अलकायदा ने अपने बयान में अमेरिका को आक्रमणकारी और अफगान सरकार को उनका सहयोगी बताया है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख