काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जे के बाद हालात लगातार बिगड़े हुए हैं। अफगानी नागरिक खौफ में हैं। अफगानिस्तान के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मंगलवार को जी-7 देश अफगानिस्तान के हालातों पर चर्चा करेंगे। अफगानिस्तान के हालातों पर पल-पल का अपडेट-
02:34PM, 23rd Aug

09:35AM, 23rd Aug
मीडिया खबरों के मुताबिक बगलान के अंद्राब में छिपकर तालिबानियों पर बड़ा हमला किया गया है। हमले में तालिबानियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। खबरों के मुताबिक 300 तालिबानी मारे गए हैं और कई कैद कर लिए गए हैं।
09:25AM, 23rd Aug

07:32AM, 23rd Aug
300 लड़ाकों के मारे जाने की खबर : काबुल एयरपोर्ट और पंजशीर घाटी को छोड़कर सभी जगह तालिबान का कब्जा है। अब तालिबान (Taliban) पंजशीर पर बड़े हमले की फिराक में है। तालिबान के लड़ाके भारी हथियारों के साथ पंजशीर पर हमला करने पहुंच गए हैं।
तालिबान ने चेतावनी दी है कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से अहमद मसूद की सेनाएं सरेंडर नहीं करेंगी, तो उन पर हमला किया जाएगा। हालांकि अहमद मसूद ने सरेंडर से साफ मना कर दिया है और जंग की चुनौती दी है। टोलो न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पंजशीर के लड़ाकों ने तालिबान पर रास्ते में घात लगाकर हमला किया। हमले में तालिबान के 300 लड़ाकों मारे जाने की खबरें हैं।