गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अफगानिस्तान में तालिबान
  4. 4 killed, 7 others injured in firing in Afghanistan
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (19:32 IST)

अफगानिस्तान में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल

अफगानिस्तान में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल - 4 killed, 7 others injured in firing in Afghanistan
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों द्वारा हवा में गोली चलाने की कई घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। एक चिकित्सा सूत्र ने शनिवार को स्पूतनिक को यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने शुक्रवार को बताया कि गोलीबारी कई प्रांतों में हुई। गोलीबारी के बाद काबुल के निवासियों को लगा कि दोबारा लड़ाई शुरू हो गई, लेकिन तालिबान ने दावा किया कि वे पंजशीर प्रांत पर कब्जा करने का जश्न मनाने के लिए गोलीबारी कर रहे थे, हालांकि प्रतिरोधी बलों ने इसे नकार दिया है।

तालिबानी नेताओं ने अफगानियों के बीच बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर अपने सदस्यों से गोलीबारी बंद करने का आह्वान किया। चिकित्सा सूत्र ने बताया कि कल देर रात हवा में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

काबुल पुलिस के एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि तालिबान ने पंजशीर पर कब्जा कर लिया है। समूह के प्रवक्ता ने भी प्रांत पर तालिबान के पूर्ण नियंत्रण की पुष्टि की। अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह, जिन्होंने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया है और प्रतिरोधी नेता अहमद मसूद ने हालांकि इससे इनकार किया। उन्होंने बाद में अपने कानों को हाथों से ढंके डरे हुए बच्चों की एक तस्वीर साझा की।