1. खेल-संसार
  2. टी-20 विश्व कप 2024
  3. टी-20 विश्व कप न्यूज़
  4. T20 World Cup, Uganda players ready for the biggest opportunity of a lifetime, says Ramjani

T20I World Cup में Uganda की कोचिंग करेगा यह भारतीय ऑलराउंडर

alpesh ramjani uganda player hindi news
T20 World Cup News : बल्लेबाजी आल राउंडर अल्पेश रमजानी (Alpesh Ramjani) का मानना है कि युगांडा के आत्मविश्वास से भरे क्रिकेटर आगामी टी20 विश्व कप के दौरान जिंदगी के सबसे बड़े मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं।
 
पिछले साल नवंबर में युगांडा (Uganda) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अफ्रीका क्षेत्र के क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करके नामीबिया (Namibia) के बाद दूसरे स्थान पर रहकर पहली दफा इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।
 
इस दौरान युगांडा ने मजबूत क्षेत्रीय टीम जिम्बाब्वे (Zimbabwe) को भी पराजित किया।
 
रमजानी ने यहां गुरुवार को वानखेडे स्टेडियम (Wankhede Stadium) में मीडिया से कहा, ‘‘यह बहुत ही बड़ा अनुभव होने वाला है। लेकिन साथ ही यह जिंदगी का सबसे बड़ा मौका भी होगा जब आप ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलोगे जिनकी तरह आप बनने की ख्वाहिश रखते हो। हमारे लिए यह बहुत ही बड़ा मौका है क्योंकि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग में खेलने की तमन्ना रखते हैं। ’’
 
साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली और रेलवे के पूर्व क्रिकेटर अभय शर्मा (Abhay Sharma) को राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त करने से युगांडा के खिलाड़ियों काफी फायदा मिलेगा।
 
रमजानी ने कहा, ‘‘टीम के लिए एक एशियाई कोच लाना शानदार होगा। उनका अनुभव हमारे लिए फायदेमंद होगा। विश्व कप में हमें इसेस निश्चित रूप से मदद मिलेगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत विकास में भी मदद मिलेगी। उनकी तकनीक और अनुभव युगांडा को बतौर टीम आगे बढ़ने में मदद करेगा। ’’

 
रमजानी के अलावा युगांडा टीम में रौनक पटेल और दिनेश नाकरानी (सौराष्ट्र से) दो अन्य भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं।
 
रमजानी ने कहा कि युगांडा के जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से देश में इस खेल की लोकप्रियता बढ़ गयी है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘फुटबॉल और रग्बी के बाद क्रिकेट अब लोकप्रिय खेल बन गया है। हमारी टीम के क्वालीफाई करने से युगांडा के लोगों में क्रिकेट लोकप्रिय हो गया है। भारत बनाम पाकिस्तान की तरह युगांडा की प्रतिद्वंद्विता कीनिया से है।’’  (भाषा)
 
सितंबर 2022 में बोत्सवाना के खिलाफ युगांडा के लिए पदार्पण करने के बाद से, रामजानी ने 39 T20I खेले हैं।
569 रन और 70 विकेट  के कारण उन्हें ICC की वर्ष 2023 की पुरुष T20I टीम में भी नामित किया गया, जिसके कप्तान भारत के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) थे।

 


लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें