Daily Horoscope
✕

SAvsWI: दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे फ्लॉप हुए कैरिबियाई सूरमा

Written By WD Sports Desk
Updated: सोमवार, 24 जून 2024 (08:18 IST)
SAvsWI दक्षिण अफ्रीकी स्पिन गेंदबाजों के आगे आज वेस्टइंडीज के बड़े बड़े बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और आज यहां सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम पर 8 विकेटों के नुकसान पर सिर्फ 135 रन बना पाए।

टीम के लिए सर्वाधिक स्कोर ऊपर भेजे गए रोस्टन चेस ने बनाए। उन्होंने अर्धशतक जड़ा लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को तबरेज शम्सी और केशव महाराज से पहले एडन मार्कर्म तक परेशान करते रहे।एक समय वेस्टइंडीज का स्कोर 10 ओवर में 69 रन था लेकिन इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला ऐसा चला कि रूका ही नहीं। दक्षिण अफ्रीका ने अपने तेज गेंदबाजों का उपयोग काफी बाद में किया।

पहले पॉवरप्ले में ही शाई होप और निकोलस पूरन का विकेट गंवाने के बाद बैकफुट पर हुई मेजबान टीम सिर्फ 8 चौके और 7 छक्के मार सकी। आंद्रे रसेल ने लगातार 2 छक्के मारकर गियर बदला ही था कि वह नोर्त्जे के डायरेक्ट हिट पर रन आउट हो गए।<>

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख