1. खेल-संसार
  2. टी-20 विश्व कप 2024
  3. टी-20 विश्व कप न्यूज़
  4. Jasprit Bumrah adjourned man of the tournament in T20I World Cup

T20I World Cup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने जसप्रीत बुमराह, चटकाए 15 विकेट

स्पष्ट और शांतचित्त रहने से मिली सफलता : जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिये भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया।बुमराह ने आठ मैचों में 15 विकेट लिये लेकिन उनका योगदान इन आंकड़ों से कहीं अधिक था जिसकी बदौलत भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता।बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में रीजा हेंडरिक्स और मार्को जेनसन के विकेट लिये।

उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा ,‘‘ मैने शांतचित्त होकर खेलने की कोशिश की। हम इसी के लिये खेलते हैं और मैं सातवें आसमान पर हूं । मेरा बेटा यहां है, परिवार यहां है। हमने जीत के लिये बहूत मेहनत की है । इससे बढकर कुछ नहीं । हम इस स्तर पर खेलने के लिये ही खेलते हैं।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ बड़े मैच में आप और बेहतर करते हैं । मैं पूरे टूर्नामेंट में काफी स्पष्ट और शांतचित्त रहा । अब जीत के बाद जज्बात हावी हो सकते हैं।’’उन्होंने कहा ,‘‘ मैं आम तौर पर जज्बात जाहिर नहीं करता लेकिन अब काम पूरा हो गया है। आज मेरे पास शब्द नहीं है । मैं मैच के बाद रोता नहीं लेकिन आज भावनायें हावी हो रही है।’’ (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
बिना कोई मैच हारे T20I विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बना भारत