Daily Horoscope
✕

छोटी गेंदो से द.अफ्रीकी गेंदबाजों ने किए बड़े भारतीय बल्लेबाजों को आउट, मिला 134 रनों का लक्ष्य

Updated: सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (13:11 IST)
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने टॉस हारने के बाद भी पर्थ की तेज पिच का भरपूर फायदा उठाया और शुरुआत से लेकर अंत तक छोटी गेंदो से बड़े बड़े भारतीय बल्लेबाजों के विकेट लिए। लूंगी एन्गिडी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए वहीं सूर्यकुमार यादव ने 68 रनों की पारी खेली। 20 ओवर में भारत ने 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए।

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी से मिले झटकों से भारत आखिर तक नहीं उबर पाया और सूर्यकुमार यादव के आकर्षक अर्धशतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में रविवार को यहां नौ विकेट पर 133 रन ही बना पाया।

5 विकेट गंवाए 49 रनों पर

भारत ने पांच विकेट 49 रन पर गंवा दिए थे, जिसके बाद सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने 29 रन देकर चार विकेट और वेन पर्नेल ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये।

सूर्यकुमार को छोड़कर कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल वाली पिच से सामंजस्य नहीं बिठा पाया और ऐसे में रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हो गया।

भारत ने पावरप्ले में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। वेन पर्नेल का पहला ओवर मेडन रहा जिसके बाद रोहित (15) ने कैगिसो रबाडा के अगले ओवर में छक्का जड़कर टीम का खाता खोला। केएल राहुल (नौ) ने भी पर्नेल के अगले ओवर में छक्का लगाकर अपना आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया।

रोहित को रबाडा के इस ओवर में जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और जब एनगिडी पांचवा ओवर करने के लिए आए तो भारतीय कप्तान ने गेंदबाज को वापस कैच थमा दिया। राहुल की खराब फॉर्म जारी रही। एनगिडी ने अपने इसी ओवर में उन्हें स्लिप में कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 33 रन बनाए।

एनगिडी ने अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली (12) के रूप में भारत को तीसरा बड़ा झटका दिया। पिछले दो मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले कोहली ने इस ओवर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए लेकिन जल्द ही उन्होंने फाइन लेग पर रबाडा को कैच थमा दिया।

दीपक हुड्डा को पांचवें नंबर पर उतारा गया लेकिन एनरिक नोर्किया ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। हार्दिक पंड्या केवल दो रन बना पाए। एनगिडी की गेंद पर रबाडा ने उनका शानदार कैच लपका।

अब दारोमदार सूर्यकुमार पर था जिन्होंने नोर्किया की गेंद छह रन के लिए भेज कर दबाव हटाने की कोशिश की। स्पिनर केशव महाराज पर लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था।सूर्यकुमार ने एनगिडी पर छक्का और फिर चौका लगाकर 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख