sawan somwar

लाजवाब मेवा पनीरी खीर

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 29 जून 2012 (14:42 IST)
FILE
सामग्री :
2 लीटर दूध, 200 ग्राम पनीर, 2 ब्रेड के पीस (किनारे निकले हुए), 1 चम्मच कस्टर्ड पावडर, पाव चम्मच एसेंस (आपकी पसंद के फ्लेवर में), बादाम-पिस्ता की कतरन पाव कटोरी, पानी 1/2 कप।

विधि :
एक मोटे तल वाले बर्तन में दूध को उबालें और आंच धीमी कर 20-25 मिनट चलाते रहें। तत्पश्चात 100 ग्राम पनीर को छोटे-छोटे पिसेस में काट लें, बचे पनीर को किस लें। अब आधा कप पानी लेकर स्वादानुसार चीनी, किसा एवं पिसेस में कटा पनीर डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि एक तार की चाशनी न बन जाएं। फिर उसे उबलते दूध में डाल दें।

अब ब्रेड पीस को थोड़े से दूध में भिगो दें। उसमें कस्टर्ड डालकर मिक्सी में अथवा चम्मच से अच्छी तरह फेट लें। इस ब्रेड मिक्चर को दूध में डालें। साथ ही कटे मेवे डालें और 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। अब थोड़ा-सा आपकी पसंद का फ्लेवर वाला एसेंस डालें। बस आपकी लाजवाब पनीरी खीर तैयार है। इसे आप चाहे तो ठंडा या गरम, जैसे चाहे मेहमानों को पेश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!