sundarkand

वसंत पंचमी नैवेद्य : आज इस वासंती मालपुए से प्रसन्न होंगी देवी मां, अवश्य लगाएं यह भोग

Updated: सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (17:01 IST)
Malpua on Vasant Panchmi
 
सामग्री :  
 
एक कप मैदा छना हुआ, एक कप दूध, एक चम्मच सौंफ, डेढ़ कप शक्कर, एक चम्मच नींबू रस, थोड़ासा मीठा रंग और कुछेक केसर के लच्छे, तलने और घी, डेकोरेशन के लिए पाव कटोरी मेवे की कतरन और एक चम्मच इलायची पावडर।
 
विधि :
 
सबसे पहले मैदे में दो बड़े चम्मच तेल का मोयन डालें। तत्पश्चात दूध, मीठा रंग और सौंफ मिलाएं और घोल तैयार कर लें। एक मोटे पेंदे के अलग बर्तन में 
 
शक्कर, नींबू रस और तीन-चौथाई कप पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके एक बड़े चम्मच से घोल डालते जाएं और करारा फ्राय होने तक तल लें। फिर चाशनी में डुबोएं और एक अलग बर्तन 
 
में रखते जाएं। इसी तरह सभी मालपुए तैयार कर लें और ऊपर से मेवे की कतरन और पिसी इलायची और केसर के लच्छे बुरका कर वासंती मालपुए से देवी सरस्वती को भोग लगाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख