ramcharitmanas

इस भोग से प्रसन्न होंगे कृष्णजी, जन्माष्टमी पर कैसे बनाएं आटा पंजीरी, जानें 7 टिप्स

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 13 अगस्त 2025 (16:18 IST)
Janmashtami bhog: जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के प्रिय पंजीरी भोग की रेसिपी। जानें आटे की पंजीरी बनाने की आसान विधि, यह लेख आपको जन्माष्टमी के लिए स्वादिष्ट और पारंपरिक भोग बनाने में मदद करेगा। यहां पढ़ें गेहूं के आटे की पंजीरी तैयार करने की सरल विधि 7 टिप्स के माध्यम से...
 
सामग्री: 
1 कप गेहूं का आटा
½ कप देसी शुद्ध गाय का घी
¾ कप शकर का बूरा
½ कप भुने और कूटे हुए मखाने 
2-2 चम्मच कटे काजू और बादाम
2 चम्मच किशमिश
1 चम्मच अखरोट बारीक कटी हुई
2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
1 चम्मच इलायची पाउडर।
 
पंजीरी बनाने की आसान विधि
1. सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें।
2. फिर मखाने डालकर सुनहरे होने तक भून लें और ठंडा होने पर हल्का कूट लें।
3. अब उसी घी में काजू, बादाम, अखरोट भूनकर निकाल लें। और आंच बंद करके नारियल डालकर भून लें। 
4. फिर पुन: कढ़ाई में घी डालकर गेहूं का आटा धीमी आंच पर खुशबू आने तथा गुलाबी होने तक भूनें।
5. गैस बंद करें और आटे में कूटे मखाने, ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और इलायची पाउडर मिला दें।
6. मिश्रण हल्का गुनगुना हो जाने नर शकर का बूरा अच्छी तरह मिला लें। 
7. अब गेहूं की तैयार पंजीरी को एयरटाइट डिब्बे में भरकर स्टोर करें तथा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कान्हाजी को भोग लगाएं।ALSO READ: तिरंगा पास्ता, नूडल्स, कबाब और सैंडविच से मनाएं स्वतंत्रता दिवस, बच्चों के पसंदीदा व्यंजन से दोगुना होगा 15 अगस्त का मजा
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख