biodatamaker
✕

गंगा दशहरा भोग : पारंपरिक शाही मीठे चूरमे से प्रसन्न होंगी गंगा मैया, नोट करें रेसिपी

Updated: शनिवार, 27 मई 2023 (17:01 IST)
सामग्री : 
 
500 ग्राम आटा, 400 ग्राम पिसी शकर का बूरा, 100 ग्राम मावा, 100 ग्राम मिश्री, 1/2 चम्मच केसर, 2 चम्मच पिसी छोटी इलायची, 1/4 कप पिस्ता, 1 चम्मच गुलाब जल, घी आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
 
Step 1 : सबसे पहले गेहूं के आटे में घी का अच्छा मोयन देकर कड़ा सान लें। और इसकी मुठियां बना लें। 
 
Step 2 : एक कढ़ाई में घी गर्म करके तैयार मुठियां को बादामी तल लें। इन्हें इमाम दस्ते में साथ-साथ कूट लें। फिर मोटी चलनी से छान लें। मोटे टुकड़ों को फिर से कूटकर छान लें। 
 
Step 3 : अब पिस्ता उबलते पानी में 2-3 मिनट रखकर निकाल लें। इन्हें छीलकर लंबे-लंबे महीन काट लें। मिश्री को दरदरा दल लें।
 
Step 4 : केसर को गुलाब जल में घोटकर चीनी में मिला दें। 
 
Step 5 : मावे को मोटी चलनी से छानकर, मंदी आंच पर गुलाबी होने तक सेक लें। 
 
Step 6 : फिर इसमें गर्म करके ठंडा किया हुआ (100 ग्राम) घी मिला दें। 
 
Step 7 : अब छने हुए मुठियां के बूरे में मावा, चीनी, पिसी इलायची व पिस्ता की कतरन मिला दें। 
 
Step 8 : लीजिए तैयार हो गया आपका पारंपरिक शाही मीठा चूरमा, अब इसका भोग लगाएं। 
 
Step 9 : यदि चाहें तो इसके लड्डू की बांधकर इसका नैवेद्य चढ़ा सक‍ती है।

Churma ki vidhi 
 


ALSO READ: गर्मी में खाएं कचूमर, जानिए कैसे बनाते हैं इसे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख