Hanuman Chalisa

रक्षाबंधन स्पेशल फूड: इस राखी भाई को खिलाएं ये खास मिठाइयां: घर पर बनाना है आसान

WD Feature Desk
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 (09:13 IST)
Best sweets for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन केवल राखी का त्योहार नहीं, ये भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, अपनापन और मिठास घोलने का एक ख़ास मौका है। इस दिन की हर रस्म खास होती है — और जब बात हो मिठाइयों की, तो त्योहार और भी यादगार बन जाता है। तो चाहे फिर गुलाब जामुन हो या केसरिया रसगुल्ला, नारियल बर्फी हो या चॉकलेट लड्डू...।ALSO READ: मैंगो फालूदा आइसक्रीम रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम फालूदा

यहां जानते हैं रक्षाबंधन विशेष बेस्ट रेसिपी बनाने की नई विधियां.... 
 
1. मिल्क मैसूर पाक रेसिपी
सामग्री:
बेसन- 1 कप
घी- 1 कप
दूध पाउडर- ½ कप
चीनी- 1 कप
पानी- ½ कप
 
विधि:
चीनी और पानी का एक तार की चाशनी बनाएं।
बेसन को घी में भून लें।
दूध पाउडर मिलाएं।
चाशनी में मिश्रण डालें और लगातार चलाएं।
सेट होने पर थाली में डालें और ठंडा करें।
 
2. फ्रेश मलाई बर्फी 
सामग्री:
मावा- 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क- ½ कप
इलायची- ¼ टीस्पून
पिस्ता, बादाम- सजावट के लिए
 
विधि:
मावा को पैन में 5 मिनट भूनें।
कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिलाएं।
जब मिश्रण जमने लगे तो थाली में फैलाएं।
ठंडा करके काटें।
 
3. कालाकंद रेसिपी
सामग्री:
छेना- 250 ग्राम
कंडेंस्ड मिल्क- ½ कप
इलायची पाउडर- ¼ टीस्पून
कटे मेवे- सजावट के लिए
विधि:
पैन में छेना और कंडेंस्ड मिल्क डालें।
धीमी आंच पर 10-12 मिनट चलाएं।
गाढ़ा होने पर थाली में फैलाएं और ठंडा करें।
ऊपर से मेवे डालें और टुकड़ों में काट लें।
 
4. चॉकलेट लड्डू 
 
सामग्री: 
डाइजेस्टिव बिस्किट्स, 
कोको पाउडर, 
कंडेंस्ड मिल्क, 
ड्राय फ्रूट्स
 
विधि:
सभी चीज़ों को मिलाकर लड्डू का आकार दें।
बच्चों के लिए परफेक्ट और बिना पकाए बनने वाली यह मिठाई बच्चों को बहुत पसंद आएगी।ALSO READ: sawan fast recipe: सावन व्रत उपवास में बनाएं स्पेशल सिंघाड़े के आटे के आलू पकोड़े, पढ़ें आसान रेसिपी

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख