suvichar

छठ पर्व पर बनाएं बिहार का विशेष व्यंजन 'ठेकुआ'

Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2020 (16:44 IST)
Thekua Recipe 2020
 
बिहार और उत्तरप्रदेश में मनाए जाने वाले छठ पर्व पर ठेकुआ विशेष तौर पर बनाया जाता है। इस व्यंजन को सूर्य की उपासना करने वाले लोग प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं। आइए जानते हैं ठेकुआ बनाने की सरल विधि - 
 
सामग्री : 
 
250 ग्राम गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच घी (मोयन के लिए), 30 ग्राम सूखे नारियल का बूरा, 125 ग्राम गुड़, आधा चम्मच इलायची पावडर, तलने के लिए तेल, एक मुट्‍ठी मेवे की बारीक कतरन।  
 
विधि : 
 
सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी उबलने रख दीजिए। उबाल आने पर उसमें गुड़ तोड़कर डाल दीजिए और गुड़ पूरी तरह पिघलने तक उसे निरंतर हिलाते रहिए, तत्पश्चात छलनी से छान लें।  
 
अब गुड़ का पानी ठंडा होने तक दूसरी तैयारी कर लीजिए। एक परा‍त में आटा छानकर उसमें नारियल का बूरा और मेवे की बारीक कतरन और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब गुड़ के पानी की सहायता से उसे कड़ा गूंथ लीजिए। अब सभी आटे की लोइयां बनाइए और एक कड़ाही में तेल गरम कर लीजिए। 
 
अगर आपके पास कोई बिस्किट बनाने का लंबा या अंडाकार सांचा है तो आप उसका उपयोग भी कर सकते हैं। अगर नहीं है तो घबराने की कोई बात नहीं। आप उन लोइयों को अपने मनचाहे आकार में बिस्किट की तरह का शेप देते हुए सभी आटे के ठेकुआ बेल लें और गरम तेल में डालकर कम आंच पर तल लीजिए। जब सारे ठेकुआ तलने हो जाए, तब उसे एयरटाइट डिब्बे में भर दीजिए। छठ पर्व के मौके पर इस लजीज बिहारी व्यंजन का लुत्फ उठाइए।

ALSO READ: छठ महापर्व : पूजा में ये 7 चीजें जरूर रखें तब मिलेगा शुभ फल

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख