Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वेलेंटाइन डे पर कुछ नया ट्राय करें, बनाएं चॉकलेटी पनीर बॉल्स

वेलेंटाइन डे का दिन प्रेमियों के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन खूब उपहारों, केक, मिठाईयां, पेस्ट्री, चटपटे नमकीन आदि का खूब आदान-प्रदान होता है, लेकिन क्या इसके साथ ही आप अपने प्रेमी के लिए कुछ खास डिश बनाकर और खिला कर उसे खुश करना चाहते हैं तो यह रेसिपी ट्राय करें..., यह आपके प्रेमी साथी को अवश्य ही पसंद आएगी...। 
 
सामग्री :
पनीर 250 ग्राम, मैदा 1 कप, बेकिंग पावडर आधा छोटा चम्मच, शकर 300 ग्राम (चाशनी के लिए), 1 कप चॉकलेट सॉस (सजावट के लिए), और पानी। 
 
विधि : 
सबसे पहले एक थाली में पनीर ले लें। अब इसमें मैदा और बेकिंग पावडर डालें और अच्छी तरह मिलाकर आटा गूंथ लें। ‍तत्पश्चात इस तैयार मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। 
 
अब एक भगोने (बर्तन) में शकर और पानी मिलाकर इसे तब तक उबालें, जब तक इसकी गाढ़ी चाशनी न बन जाए। तैयार चाशनी में बॉल्स डालें। इसे कुछ देर तेज और अच्छी तरह पकने के लिए कुछ देर धीमी आंच में पकाएं। ठंडी होने पर अलग रखें। इसे सर्व करने से पहले बॉल्स की अतिरिक्त चाशनी निकाल लें।

अब एक-एक बॉल को चॉकलेट सॉस में डीप करें और फ्रिज में ठंडा होने तक रखें। अच्छी तरह से ठंडा होने पर अपने प्रिय को पेश करें। यह डिश अवश्य ही उसे पसंद आएगी।

ALSO READ: अपने प्यार का इजहार करें चॉकलेटी स्ट्रॉबेरी केक से...
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख