biodatamaker

श्राद्ध अष्टमी भोग : गजलक्ष्मी व्रत के दिन इस खास नैवेद्य से प्रसन्न होंगी मां महालक्ष्मी, अभी नोट करें

Updated: गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (16:46 IST)
श्राद्ध या पितृ पक्ष के दिनों में आने वाली अष्टमी तिथि का बहुत अधिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है। इस दिन धन की देवी महालक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करने से माता गजलक्ष्मी प्रसन्न होकर समस्त मनोकामना पूर्ति का आशीष देती हैं। आइए जानें अष्टमी भोग की सरल विधि- 
 
शाही खीर
 
सामग्री : 2 लीटर ताजा दूध, 2 मुट्ठी बासमती चावल, 4 बड़े चम्मच शकर, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 5-7 केसर के लच्छे, 1/2 कटोरी मेवों की कतरन। 
 
विधि : माता गजलक्ष्मी के लिए खीर बनाने से पूर्व कुछ देर चावल धोकर पानी में गला दें। अब मोटे तले वाले बर्तन में दूध लेकर गरम करके उबालें और गाढ़ा होने दें। चावल का पानी निथार कर दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें। चावल पकने के बाद शकर डालें और गलने तक दूध को लगातार चलाते रहें। बीच में छोड़े नहीं।
 
खीर जब अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तब उसमें सभी मेवों की कतरन, इलायची पाउडर डालें। खीर को अच्छी तरह उबलने दें, केसर के लच्छे डालें और गाढ़ी होने पर आंच बंद कर दें। अब तैयार शाही बासमती चावल की खीर से श्राद्ध पक्ष की अष्टमी के दिन महालक्ष्मी और अपने पितरों को भोग लगा कर अपनी मनोकामना बोलें, वह अवश्‍य ही पूर्ण होगी। 

Laxmi jee bhog

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख