मंगलवार, 22 जुलाई 2025
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान
Written By WD

मेवायुक्त छेना परवल

मेवा
सामग्री :
8 बड़ी साइज के परवल, 200 ग्राम छेना, 1/2 किलो चीनी, 7-8 छिले-कटे बादाम, 10-12 छिले-कटे पिस्ते, 1/2 चम्मच पिसी छोटी इलायची, 1/4 चम्मच केसर, 20 ग्राम मिश्री के दरदरे छोटे टुकड़े, 2 चाँदी के वर्क।

विधि :
केसर महीन काट लें। परवल छीलकर बीच से खड़ा काट लें। बीजे निकाल लें। छेने में 2 चम्मच चीनी और सारा सूखा मेवा मिला लें।

एक तार की चाशनी बना कर परवल को उसमें धीमी आँच पर तब तक उबालें जब तक उसका रंग बदल न जाए।

इसे चाशनी से निकालकर चलनी में रखें, ताकि चाशनी झर जाए। फिर छेना भर कर वर्क लगा दें और सर्व करें।