Hanuman Chalisa

Vivekananda Quotes: दुनिया को एक नई दिशा दे सकते हैं स्वामी विवेकानंद के ये 10 अनमोल विचार

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 12 जनवरी 2026 (09:26 IST)
Swami Vivekananda Teachings: राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व केवल एक दिन के रूप में नहीं है, बल्कि यह युवाओं के जीवन में आत्मविश्वास, शिक्षा, और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देता है। स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उनके विचारों को अपना कर हम खुद को, अपने समाज को और अपने देश को एक नई दिशा दे सकते हैं।ALSO READ: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस बार बंगाल में क्या खास है?
 
विवेकानंद जी का मानना था कि शक्ति, आत्मविश्वास, और संघर्ष से जीवन की हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। यही कारण है कि स्वामी विवेकानंद को भारतीय युवाओं के आदर्श और प्रेरणास्त्रोत के रूप में देखा जाता है। यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार:
 
स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायी विचार:
 
1. आत्मविश्वास: स्वामी विवेकानंद का मानना था कि आत्मविश्वास व्यक्ति को सफलता की दिशा में मार्गदर्शन करता है। उनका मानना था कि हर इंसान के अंदर अपार शक्ति और क्षमता होती है, जिसे पहचान कर उसे सही दिशा में उपयोग करना चाहिए।
 
2. योग: स्वामी विवेकानंद ने योग को न केवल शारीरिक व्यायाम के रूप में, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास के रूप में प्रस्तुत किया। उनका मानना था कि योग जीवन को संतुलित और शांत बनाने का सबसे अच्छा उपाय है।
 
3. धार्मिक समानता: स्वामी विवेकानंद ने धर्म को एकता और समानता का प्रतीक माना। उनका यह विश्वास था कि सभी धर्मों का मूल एक ही है, जो मानवता और भाईचारे पर आधारित है। वे कहते थे कि 'आपका धर्म केवल आपके भीतर है, और वह दुनिया से कहीं ऊपर है'।
 
4. शिक्षा: स्वामी विवेकानंद का मानना था कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह जीवन के प्रत्येक पहलू से संबंधित होनी चाहिए। उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा के द्वारा एक व्यक्ति अपने आध्यात्मिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को सही ढंग से समझे और निभाए।
 
5. स्वयं को कमजोर मानना: स्वामी विवेकानंद कहते थे कि, 'खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।'।
 
6. ब्रह्मांड की शक्ति: 'ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं, वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।'
 
7. कार्य समय प्रबंधन: 'एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो।'
 
8. जगप्रसिद्ध उद्धरण: उनका प्रसिद्ध उद्धरण 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए' आज भी लाखों लोगों को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
 
9. दिल से कर्म: वे हमेशा कहते थे कि 'जो भी कार्य तुम करो, उसे अपने दिल से करो, फिर सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी'।
 
10. आत्मविश्वास और आत्म-धारणा: 'आप जो भी सोचते हैं, आप वही बनेंगे। अगर आप खुद को कमजोर समझते हैं, तो आप कमजोर बनेंगे; अगर आप खुद को मजबूत समझते हैं, तो आप वही बनेंगे।' 
 
आज भी स्वामी विवेकानंद के ये प्रेरक विचारों ने देश-दुनिया को आध्यात्मिक जागरूकता और सशक्त भारत की दिशा में प्रेरित करते हैं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Swami Vivekananda Essay: स्वामी विवेकानंद पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

कविता- तू ना हो तो...

अगला लेख