Hanuman Chalisa
✕

क्यों 25 फीसदी गिर गया इंडसइंड बैंक का शेयर?

Updated: मंगलवार, 11 मार्च 2025 (13:14 IST)
IndusInd bank share : इंडसइंड बैंक के शेयर में मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे तक 25.66 फीसदी की गिरावट आई। लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ इंडसइंड बैंक का शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। निजी क्षेत्र के बैंक ने अपने वायदा-विकल्प पोर्टफोलियो में कुछ विसंगतियों की सूचना दी थी, जिसके चलते यह गिरावट हुई।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर आज सुबह भारी गिरावट के साथ खुले। देखते ही देखते यह शेयर 25.66 फीसदी गिरकर 669.45 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया।
 
इंडसइंड बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया था कि उसके वायदा-विकल्प पोर्टफोलियो से संबंधित प्रक्रियाओं की आंतरिक समीक्षा के दौरान, उसने कुछ विसंगतियां पाईं। उसने विस्तृत आंतरिक समीक्षा में दिसंबर 2024 तक बैंक की कुल संपत्ति पर लगभग 2.35 प्रतिशत के प्रतिकूल प्रभाव का अनुमान लगाया है।
 
मार्च तिमाही में बैंक को इस वजह से 13,500 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस वजह से कई ब्रोकरेज फर्मों ने इंडसइंड बैंक के शेयरों की रेटिंग घटाकर को इसे डाउनग्रेड कर दिया है।
 
क्या करें निवेशक : शेयर बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने बताया कि उसके डेरिवेटिव खातों की जांच चल रही है। अगर अकाउंटिंग में गड़बड़ी पाई गई तो यह शेयर और गिरेगा। इससे छोटे बैंकों के शेयरों को भी नुकसान होने की आशंका है। पिछले 3 से 4 दिनों में करीब 35 से 40 फीसदी की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अभी निवेशकों को इस शेयर में निवेश करने से बचना चाहिए। जिन्होंने कंपनी के शेयर ले लिए हैं वे जांच पूरी होने तक अपनी पोजिशन होल्ड पर रख सकते हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2024 से ही शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। एक और पिछले 6 माह से बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों में निराशा का माहौल है। ऐसे में इंडसइंड बैंक के मामले ने बैंकिंग सेक्टर के निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख