Hanuman Chalisa
✕

शेयर बाजारों में तेजी लौटी, सेंसेक्स 367 अंक चढ़ा

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2023 (21:18 IST)
bombay stock market news: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में खरीदारी तेज होने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में रौनक लौट आई और दोनों प्रमुख सूचकांक- सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त में रहे।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के अंत में 367.47 अंक की बढ़त के साथ 66,527.67 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 66,598.42 अंक तक पहुंच गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 107.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत चढ़कर 19,753.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी रही।
 
दोनों शेयर बाजारों ने इस तेजी के साथ पिछले सप्ताह लगातार दो कारोबारी दिवसों में रही गिरावट से खुद को उबार लिया। इस तेजी में बिजली, तेल, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु शेयरों की अहम भूमिका रही।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक रुझानों के अनुरूप भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिला। दुनिया भर में मुद्रास्फीति में नरमी आने से ब्याज दरों में तेजी का दौर थमने की उम्मीदें बढ़ी हैं।
 
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एनटीपीसी का शेयर सकारात्मक तिमाही नतीजों के दम पर करीब चार प्रतिशत तक उछल गया। इसके अलावा टीसीएस में 1.96 प्रतिशत, मारुति सुजुकी में 1.56 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.80 प्रतिशत की तेजी रही। पॉवर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, विप्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर भी बढ़त लेकर बंद हुए।
 
दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही। बीएसई का स्मालकैप सूचकांक 1.31 प्रतिशत चढ़ गया जबकि मिडकैप सूचकांक में 0.86 प्रतिशत की बढ़त रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि दो दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी सकारात्मक वैश्विक रुझानों और आईटी एवं धातु शेयरों में खरीदारी के दम पर तेजी हासिल करने में सफल रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।
 
यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखा जा रहा था। गत शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरारष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत चढ़कर 85.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को घरेलू बाजारों से 1,023.91 करोड़ रुपये की निकासी की थी। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख