Share Bazaar में तीसरे दिन भी उछाल, Sensex 283 अंक चढ़ा, Nifty भी 25800 के पार
Share Market Update News : मजबूत वैश्विक रुझान के बीच आज बैंकों, धातु एवं एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 283.29 अंक यानी 0.34 प्रतिशत उछलकर 83734 अंक के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 83,770.05 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। वहीं एनएसई का निफ्टी 94 अंक चढ़कर 25819 अंकों के स्तर पर आ गया।
खबरों के अनुसार, मजबूत वैश्विक रुझान के बीच आज बैंकों, धातु एवं एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 283.29 अंक यानी 0.34 प्रतिशत उछलकर 83734 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 83,770.05 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। वहीं एनएसई का निफ्टी 94 अंक चढ़कर 25819 अंकों के स्तर पर आ गया। आज HDFC लाइफ, BSE लिमिटेड और भारत डायनामिक्स ने क्रमशः 3.37 फीसदी, 2.98 फीसदी और 2.96 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।
टाटा स्टील और CG पावर के शेयरों में भी क्रमशः 2.93 फीसदी और 2.90 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इसी बीच आज बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 471.89 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो कि कल 470.11 लाख करोड़ रुपए रहा था।
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील के शेयरों में 2.90 फीसदी की सबसे ज्यादा की तेजी रही। भारतीय बाजारों में व्यापक खरीदारी के कारण देर से उछाल देखने को मिला, क्योंकि सकारात्मक घरेलू क्षेत्रीय संकेतों ने वैश्विक अनिश्चितताओं को दूर करने में मदद की।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.37 लाख रुपए प्रति किलो के भाव बिक रही है।
इससे पहले यानी मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 174 अंक के लाभ में रहा जबकि एनएसई निफ्टी 42 अंक मजबूत हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 83,598 अंक तक गया तथा नीचे में 82,987.43 अंक तक आया। बैंक, आईटी और पूंजीगत वस्तुओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
