Daily Horoscope

Share Bazaar में बहार, Sensex 610 अंक उछला, Nifty भी रहा बढ़त में

Updated: गुरुवार, 6 मार्च 2025 (17:08 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 610 अंक चढ़कर 74,000 अंक के स्तर को पार कर गया। वहीं एनएसई निफ्टी 22,500 अंक के ऊपर पहुंच गया। कच्चे तेल के दाम में कमी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी लिवाली से बाजार में मजबूती रही। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी 254.65 अंक के लाभ में रहा था।
 
शुरुआती गिरावट से उबरते हुए, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 609.86 अंक यानी 0.83 प्रतिशत उछलकर 74,340.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 660.57 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207.40 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,544.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी एक समय 219.15 अंक तक चढ़ गया था।
ALSO READ: Share Market : Sensex ने लगाई 740 अंक की छलांग, Nifty में गिरावट पर लगा विराम
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मास्युटिकल्स, अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, जोमैटो, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक में गिरावट रही।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कमजोर डॉलर सूचकांक के बीच कनाडा और मैक्सिको के वाहन विनिर्माताओं पर डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क को लेकर नरम रुख के बाद सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयरों ने मजबूती दिखाई।
ALSO READ: Share bazaar: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच Sensex 564 और Nifty 177 अंक चढ़ा
नायर ने कहा कि मांग में नरमी के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और चीन में आगे आर्थिक प्रोत्साहन से प्रभावित होकर ऊर्जा और धातु क्षेत्रों में तेजी रही। छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.63 प्रतिशत और मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.65 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।
 
बीएसई में 3,007 शेयरों में तेजी आई, जबकि 989 नुकसान में रहे। 107 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-ला रुख रहा।
ALSO READ: Share bazaar में आई जोरदार तेजी, Sensex 1397 अंक चढ़ा, Nifty भी 378 अंक मजबूत
वॉल स्ट्रीट बुधवार को बढ़त में रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत बढ़कर 69.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच, शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,895.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 740.30 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी 254.65 अंक के लाभ में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख