Hanuman Chalisa
✕

Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन तेजी, Sensex 115 अंक चढ़ा, Nifty में भी रही तेजी

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (17:33 IST)
Share Market Update : वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), टिकाऊ उपभोक्ता और जिंस शेयरों में खरीदारी आने से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 115 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में 50 अंकों की तेजी रही। उतार-चढ़ावभरे कारोबार में निवेशकों ने चुनिंदा खंडों को लेकर भरोसा दिखाया। हालांकि बैंकों के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। बुधवार को सेंसेक्स 566.63 अंक बढ़कर 76,404.99 अंक और निफ्टी 130.70 अंक बढ़कर 23,155.35 अंक पर बंद हुआ था।
 
विश्लेषकों ने कहा कि उतार-चढ़ावभरे कारोबार में निवेशकों ने चुनिंदा खंडों को लेकर भरोसा दिखाया। हालांकि बैंकों के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 115.39 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 76,520.38 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 338.55 अंक चढ़कर 76,743.54 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
ALSO READ: Share bazaar: शेयर बाजार में आई तेजी, Sensex 248 और Nifty 366 अंक चढ़ा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 50 अंक यानी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 23,205.35 पर बंद हुआ। यह शेयर बाजार में तेजी का लगातार दूसरा दिन रहा। बुधवार को सेंसेक्स 566.63 अंक बढ़कर 76,404.99 अंक और निफ्टी 130.70 अंक बढ़कर 23,155.35 अंक पर बंद हुआ था।
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : गुरुवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। इसके उलट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पॉवर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक में गिरावट दर्ज की गई।
ALSO READ: Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex 1436 अंक उछला, Nifty भी 446 अंक चढ़ा
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट चढ़कर बंद हुए जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट दर्ज की गई। यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही थी।
 
ब्रेंट क्रूड वायदा 79.16 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर : वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत बढ़कर 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4,026.25 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख