ganesh chaturthi

हिंडनबर्ग के दावों को किया दरकिनार, तेज गिरावट से उबरा शेयर बाजार, Sensex मामूली 57 अंक टूटा

Updated: सोमवार, 12 अगस्त 2024 (17:01 IST)
Stock market recovered from sharp decline : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली गिरावट रही। अमेरिकी शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति के खिलाफ विदेशी कोष में अघोषित निवेश को लेकर रिपोर्ट से बाजार में उठापटक की आशंका से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुरुआत में तेज गिरावट आई थी। हालांकि बाद में यह 56.99 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79,648.92 अंक पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में यह 479.78 अंक तक लुढ़क गया था। बाद में इसमें तेजी आई और यह 400.27 अंक चढ़ गया। लेकिन कारोबार समाप्ति से पहले यह नीचे आ गया।
ALSO READ: Share Market : बाजार में तेजी लौटी, Sensex 820 अंक उछला, Nifty भी चढ़ा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.50 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,347 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 24,212.10 अंक तक आया और ऊंचे में 24,472.80 अंक तक गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारतीय बाजार स्थिर बंद हुआ। शुरुआत में बाजार पर अदाणी-हिंडनबर्ग-सेबी रिपोर्ट का असर हुआ। हालांकि बाजार ने इसको नकार दिया और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख से संकेत लिया।
 
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सर्वाधिक नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, जेएसब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।
ALSO READ: Share Market : लगातार 5वें दिन उछाल, Sensex नए शिखर पर, Nifty पहली बार 25 हजार के पार
हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति पर अडाणी से जुड़े विदेशी कोष में हिस्सेदारी होने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी चेयरपर्सन बुच और उनके पति धबल बुच के पास उस विदेशी कोष में हिस्सेदारी है, जिसका उपयोग अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी ने समूह में कथित धन की हेराफेरी को लेकर इस्तेमाल किया।
 
बुच और उनके पति धवल ने आरोपों को निराधार बताया था। दंपति ने कहा कि हिंडनबर्ग पूंजी बाजार नियामक की विश्वसनीयता पर हमला कर रही है और चेयरपर्सन के चरित्र हनन का भी प्रयास कर रही है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के ताजा आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और चुनिंदा सार्वजनिक सूचनाओं से छेड़छाड़ करने वाला बताया।
ALSO READ: Share bazaar: शेयर बाजार में रही लगातार तीसरे दिन भी तेजी, Sensex व Nifty नए शिखर पर
समूह ने रविवार को कहा कि उसका बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन या उनके पति के साथ कोई वाणिज्यिक संबंध नहीं है। अडाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार समाप्ति पर समूह की आठ कंपनियों के शेयर नुकसान में जबकि दो लाभ में थे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। जापान में टोक्यो बाजार अवकाश के कारण बंद था। यूरोपीय बाजारों में कारोबार के दौरान तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाभ में रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 406.72 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत चढ़कर 80.32 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 819.69 अंक और एनएसई निफ्टी 250.50 अंक चढ़ा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख