biodatamaker
✕

Share Market : Sensex पहली बार 84 हजार के पार, Nifty भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Updated: शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (17:36 IST)
Stock market reached record high : वैश्विक बाजारों में तेजी के रुझान के बीच अग्रणी बैंकों के शेयरों में खरीदारी आने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स पहली बार ऐतिहासिक 84,000 अंक से ऊपर बंद हुआ जबकि निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड स्तर हासिल किया।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,359.51 अंक यानी 1.63 प्रतिशत उछलकर 84,544.31 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,509.66 अंक बढ़कर 84,694.46 के नए शिखर पर पहुंच गया था।
ALSO READ: US फेड के इस फैसले के बाद बाजार ने रचा इतिहास, Sensex और Nifty नए शिखर पर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी 375.15 अंक यानी 1.48 प्रतिशत बढ़कर 25,790.95 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 433.45 अंक उछलकर 25,849.25 के सर्वकालिक उच्च स्तर तक भी गया। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सर्वाधिक पांच प्रतिशत की छलांग लगाई।
 
इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, नेस्ले, अडाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला।
ALSO READ: Share Bazaar में लौटी तेजी, Sensex रिकॉर्ड ऊंचाई पर, Nifty ने भी छुआ नया शिखर
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, फेडरल रिजर्व की तरफ से नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती और अत्यधिक उदार मौद्रिक रुख ने भारतीय बाजार को रफ्तार दे दी है। नायर ने कहा कि इस घटनाक्रम से घरेलू अर्थव्यवस्था में सकारात्मकता आने की उम्मीद है और अल्पकाल से मध्यम अवधि में विदेशी निवेश में वृद्धि होगी।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिला। फेडरल रिजर्व के फैसले से उत्साहित अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को खासी तेजी के साथ बंद हुए थे।
 
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत गिरकर 74.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 2,547.53 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख