ramcharitmanas
✕

Share Market : बिकवाली के दबाव में Sensex 239 अंक टूटा, Nifty में भी रही गिरावट

Updated: बुधवार, 28 मई 2025 (17:01 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 239 अंक के नुकसान में रहा। इसी तरह 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.75 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,752.45 अंक पर बंद हुआ। आईटीसी और वाहन शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली आईटीसी में ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय कंपनी बीएटी पीएलसी  द्वारा हिस्सेदारी घटाए जाने के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 239.31 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 81,312.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह  307.61 अंक तक नीचे चला गया था। इसी तरह 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.75 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,752.45 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Market Today: बैंक और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से Sensex 625 अंक टूटा, Nifty में भी 175 अंक की गिरावट
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बीएटी पीएलसी ने थोक सौदे के जरिए 12,927 करोड़ रुपए  (1.51 अरब डॉलर) में समूह में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड,  एशियन पेंट्स, सन फार्मा और टेक महिंद्रा भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक,  अदाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहा जबकि जापान का निक्की 225 सूचकांक, चीन का शंघाई कम्पोजिट और  हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारेबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार  को अच्छी तेजी रही थी।
ALSO READ: Share Bazaar में तेजी, Sensex 769 अंक उछला, Nifty भी 243 अंक चढ़ा
जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू सूचकांक सीमित दायरे में नुकसान में रहे। इसका मुख्य कारण  एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) की बिकवाली और शेयरों का मूल्यांकन अधिक होना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी शुल्क को 90 दिन के  लिए टाले जाने की समयसीमा करीब आने के साथ भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर चिंता बनी हुई है। यह बाह्य जोखिम पैदा करती है।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 348.45 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड  0.69 प्रतिशत चढ़कर 64.57 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 624.82 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 174.95  अंक का नुकसान रहा था।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख