dharma sangrah

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, Sensex 80 हजार के पार, Nifty भी नए शिखर पर

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2024 (17:15 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 63 अंक चढ़कर नएशिखर 80000 अंक के ऊपर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहा। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मुख्य रूप से बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों मसलन आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और टीसीएस में लिवाली से बाजार में तेजी आई।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 62.87 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 80,049.67 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 405.84 अंक की तेजी के साथ 80,392.64 अंक तक चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.65 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ नए शिखर 24,302.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 114.5 अंक चढ़कर 24,401 अंक तक पहुंचा था।
 
सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहे। नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।
ALSO READ: Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.89 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,483.63 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
ALSO READ: Sensex पहली बार 79000 अंक के पार, Nifty ने भी लांघा 24000 का स्तर
सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के दौरान पहली बार 80,000 अंक के पार गया था। बाद में यह 545.35 अंक की तेजी के साथ 79,986.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 162.65 अंक की बढ़त के साथ 24,286.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 183.4 अंक की तेजी के साथ 24,307.25 अंक तक चला गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

मक्का पर ड्रोन अटैक, सऊदी अरब ने हवा में मार गिराया हूतियों का Drone, बड़ा खतरा टला

अगला लेख