dharma sangrah
✕

गिरावट में रहा शेयर बाजार

Updated: गुरुवार, 3 मई 2018 (18:54 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर छोटी एवं मझौली कंपनियों में हुई भारी मुनाफावसूली के दबाव में गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73.25 अंक गिरकर 35103.14 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.40 अंक उतरकर 10679.65 अंक पर रहा।


बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 1.16 प्रतिशत गिरकर 16619.36 अंक पर और स्मॉलकैप 0.84 फीसदी लुढ़ककर 18035.96 अंक पर रहा। पिछले सत्र में सेंसेक्स में तेजी रही थी, जबकि निफ्टी लुढ़ककर बंद हुआ था। बीएसई के अधिकांश समूहों में बिकवाली हुई।

धातु 0.80 प्रतिशत, बैंकिंग 0.22 प्रतिशत और यूटिलिटी 0.04 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी समूह गिरावट में रहे, जिसमें रियलटी 1.79 प्रतिशत, आईटी 1.62 प्रतिशत, सीजी 1.60 प्रतिशत, टेक 1.39 प्रतिशत, इंडस्ट्रीयल 1.30 प्रतिशत और एफएमसीजी 114 प्रतिशत भी शामिल है। बीएसई में कुल 2799 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1848 गिरावट में रहे और 817 बढ़त बनाने में सफल रहे। इस दौरान 134 कंपनियां उतार-चढ़ाव के बीच पिछले सत्र पर टिकने में सफल रहे।

बीएसई का सेंसेक्स बढ़त के साथ 35257.31 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। बिकवाली के दबाव में यह 35020.08 अंक तक उतरा और अंत में यह पिछले दिवस के 35176.42 अंक की तुलना में 0.21 प्रतिशत अर्थात 73.25 अंक की गिरावट लेकर 35103.14 अंक पर रहा।

एनएसई का निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 10720.15 अंक पर खुला और इसका भी लगभग यही उच्चतम स्तर रहा। बिकवाली के कारण यह 19647.45 अंक के निचले स्तर तक उतरा और अंत में यह पिछले दिवस के 10718.05 अंक की तुलना में 0.36 प्रतिशत अर्थात 38.40 अंक गिरकर 10679.65 अंक पर रहा। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख