ramcharitmanas
✕

Share Bazaar : तेजी पर लगा विराम, Sensex 398 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (16:56 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में 2 दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स करीब 400 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी 122.65 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,918.45 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली दबाव से बाजार नीचे आया।
 
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 398.13 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,523.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 498.15 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.65 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,918.45 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar में भारी गिरावट, Sensex 1017 अंक लुढ़का, Nifty ने भी लगाया गोता
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स को सबसे ज्यादा करीब छह प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा एनटीपीसी, अडाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ में रहे थे।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 151 और Nifty 54 अंक टूटा
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,208.23 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.22 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 361.75 अंक चढ़ा था जबकि एनएसई निफ्टी 104.70 अंक मजबूत हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख