Hanuman Chalisa

Corona effect : सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4700 अंक ऊपर आया

शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (13:55 IST)
मुंबई। शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को निचले सर्किट स्तर को छूने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार सुधर रहा है। दोपहर के सत्र में सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4700 अंक से अधिक ऊपर आ चुका है। जबकि निफ्टी दोबारा 9900 अंक से ऊपर पर बना हुआ है।
 
बीएसई सेंसेक्स में 29,388.97 अंक के निचले स्तर से 4,700 अंक से अधिक सुधार देखा गया है। दोपहर एक बजकर 5 मिनट पर यह 1,329.37 अंक यानी 4.06 प्रतिशत बढ़त के साथ 34,107.51 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी में भी पिछले बंद के मुकाबले एक बजकर 5 मिनट 382.95 अंक यानी 3.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,973.10 अंक पर रहा।
 
सुबह के सत्र में दोनों शेयर बाजारों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार शुरू होने के 15 मिनट के भीतर ही शेयर बाजारों के निचले सर्किट स्तर को छू लेने के बाद बाजार को 45 मिनट के लिए बंद करना पड़ा। सुबह साढ़े 10 बजे के बाद से शेयर बाजारों में कारोबार सामान्य चल रहा है।
 
पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 2,919.26 अंक गिरकर 32,778.14 अंक पर और निफ्टी 868.25 अंक टूटकर 9,590.15 अंक पर बंद हुआ था।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख