Daily Horoscope

सेंसेक्स ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी पहली बार 11,700 अंक के पार

Updated: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (17:34 IST)
मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। विदेशी कोषों के ताजा प्रवाह तथा घरेलू निवेशकों की रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक तथा मारुति सुजुकी के शेयरों में सतत लिवाली से बाजार में तेजी रही।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 202.52 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,896.63 अंक के नए रिकॉर्डस्तर पर पहुंच गया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.55 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ पहली बार 11,700 अंक के पार 11,738.50 अंक पर बंद हुआ। अगस्त माह के डेरिवेटिव निपटान से पहले भागीदारों की शॉर्ट कवरिंग से भी बाजार की तेजी को समर्थन मिला। 
 
अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार करार से निवेशकों में उत्साह था। अन्य एशियाई बाजारों में भी मजबूती का रुख रहा। धातु, ऊर्जा, वाहन और बिजली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचे। 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रुख से खुलने के बाद कारोबार के दौरान अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 38,938.91 अंक तक गया। इससे पहले सोमवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,736.88 अंक के नए उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
 
निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान का अपना उच्चस्तर 11,760.20 अंक हासिल किया। इससे पहले सोमवार को निफ्टी कारोबार के दौरान 11,700.95 अंक के स्तर पर पहुंचा था। (भाषा) 

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख