Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, निफ्टी भी 11 हजार के पार

Updated: बुधवार, 18 जुलाई 2018 (12:05 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में सेंसेक्स आज सुबह शुरुआती कारोबार में 200 अंक चढ़कर 36748 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी प्रकार निफ्टी भी 11 हजार अंक के पार चला गया। 
 
बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 227.91 अंक चढ़कर 36,748 अंक के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 13 जुलाई को यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 36,740.07 अंक पर पहुंचा था। मंगलवार को यह 196 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 62.50 अंक बढ़कर 11,070.10 अंक पर खुला है। 
 
ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते घरेलू शेयर बाजारों को मजबूती मिली है। इसके अलावा घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली का असर भी शेयर बाजारों पर पड़ा है।
 
साथ ही अमेरिका के फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन जीरोम पॉवेल के पहले संबोधन ने भी निवेशकों के बीच धारणा को मजबूत किया। (भाषा) 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख