Hanuman Chalisa

तेज शुरुआत के बाद सेंसेक्स पर बिकवाली का जोर

Updated: मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (11:14 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांकों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हुई, हालांकि बाजार इसे बरकरार नहीं रख सका। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 293.15 अंक बढ़कर 57,459.89 अंक पर, जबकि निफ्टी 102 अंक चढ़कर 17,275.65 अंक पर पहुंच गया।
 
हालांकि, कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही दोनों सूचकांक अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 44.03 अंक गिरकर 57,122.71 पर, और निफ्टी 12.05 अंकों की गिरावट के साथ 17,161.60 अंक पर था।
 
भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, बढ़ती मुद्रास्फीति और विदेशी कोषों की बिकवाली पर चिंताओं के बीच निवेशकों को किसी मजबूत संकेत का इंतजार है।
 
सेंसेक्स में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस में कारोबार की शुरुआत में बढ़त देखी गई। दूसरी ओर एचडीएफसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक्नालॉजीज लाल निशान में चले गए।
 
इससे पहले सोमवार को इंडेक्स 1,172.19 अंक या 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,166.74 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 302 अंक या 1.73 प्रतिशत गिरकर 17,173.65 अंक पर बंद हुआ।
 
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 6,387.45 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख