Hanuman Chalisa
✕

लाल निशान में शेयर बाजार, रुपया भी ऑलटाइम लो

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 (10:19 IST)
share market news in hindi : घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 520 अंक की गिरावट के साथ 81228 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 155 अंक फिसलकर 24513 अंक पर रहा। इधर रुपया भी शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर पर रहा। 
 
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे। टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी आई।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की फायदे में रहा।
अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 278.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
 
रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर : विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों और विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मांग के कारण रुपये पर दबाव बने रहने की आशंका है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.89 पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 84.92 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% और सहकारिता में 33% आरक्षण

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

US Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को तगड़ा झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स भारी; जानें क्या बोले राष्ट्रपति?

अगला लेख