suvichar

शेयर बाजार में मामूली गिरावट

Updated: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (17:16 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच यूटिलिटीज, बैंकिग और रियल्टी समूह में हुई बिकवाली तथा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के मिनट्स से बढ़ी निवेशकों की उदासीनता से घरेलू शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.71 अंक की गिरावट में 34,415.58 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 1.25 अंक की गिरावट में 10,564.05 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स मजबूती के साथ 34,434.14 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 34,487.33 अंक के उच्चतम और 34,311.29 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.03 फीसदी लुढ़ककर 34,415.58 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 10 कंपनियों में तेजी और शेष 20 में गिरावट रही।
 
निफ्टी की शुरुआत सेंसेक्स के विपरीत गिरावट के साथ। यह 10,560.35 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,582.35 अंक के उच्चतम और 10,564.05 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.01 प्रतिशत लुढ़ककर 10,564.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियां लाल निशान में और 17 हरे निशान में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों की तुलना में मंझोली कंपनियों में अधिक बिकवाली हुई जबकि छोटी कंपनियों में लिवाली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 0.44 फीसदी यानी 74.61 अंक की गिरावट में 16,798.94 अंक पर और स्मॉलकैप 0.02 फीसदी यानी 3.59 अंक की तेजी में 18,178.03 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में  2,772 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 149 कंपनियां अपरिवर्तित रहीं जबकि 1,187 में तेजी और 1,436 में गिरावट रही। (वार्ता)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख